चाईबासा, फरवरी 25 -- चाईबासा। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मंगलवार को जिले के कुमारडुंगी, मंझारी, सोनुवा, मंझगांव, चक्रधरपुर, खूंटपानी, आनंदपुर, मनोहरपुर व गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में डायन प्रथा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न हाटबाजार व भीड़भाड़ वाले स्थल पर नुक्कड़ नाटक दल के द्वारा ग्रामीणों को नाटक के माध्यम से डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाली क्रूरता, शारीरिक या मानसिक यातना, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम-2001 आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया की डायन प्रथा मुख्यतः समाज के लिए एक अभिशाप है, जिसका शिकार ज्यादातर गरीब व कमजोर तबके के महिलाओं को बनाया जाता है और महिलाओं पर जादू टोना करने का आरोप लगाकर उनके साथ हिंसा तक की जाती है, जो कि अनुचित है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.