मधुबनी, मई 12 -- बिस्फी। पतौना थाना क्षेत्र के तीसी गांव के एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित व मारपीट करने के आरोप में 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में मो अकील अहमद का आरोप है कि मो अकरम,आफरीन खातून,मो अशरफ आदि ने घर पर आकर मेरी मां को डायन कहकर भद्दी-भद्दी गालियाँ देना शुरू किया। विरोध करने पर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गयी।मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। थानाध्यक्ष पतौना ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट,केस यह भी पढ़ें- दरवाजे पर आकर मारपीट, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...