हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता देसरी थाना क्षेत्र के मुरौतपुर गांव में डायन का आरोप लगाकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को देसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। घायल की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के मुरौतपुर निवासी जीतन पासवान के पुत्र रविन्द्र पासवान के रूप में हुई है। घायल का आरोप है कि दो दिन से डायन के आरोप लगाकर गाली गलौज और झगड़ा कर रहा था। यह भी पढ़ें- डायन के आरोप लगाकर एक युवक के साथ किया मारपीट इसीलिए शनिवार सुबह पंचायती के समय रखा गया था, पंचायती में जाने के लिए सुबह 6 बजे के करीब निकले...