मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को डायन का आरोप लगाते हुए पट्टीदारों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। इसमें दोनों जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें छह लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...