मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 नवंबर की शाम डायन का आरोप लगाकर बदमाशों ने 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। मामले को लेकर पीड़िता ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें शंभू महतो, दीपक महतो, राजाबाबू, ललन महतो, चंद्रिका महतो, सोहन महतो और सोना देवी को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर काम कर रही थी। इसी दौरान सभी आरोपित दरवाजे पर आ धमके। विरोध करने पर डायन का आरोप लगा मारपीट करने लगे। बचाव में आई बेटा और बहू के साथ भी मारपीट की गई। बहू का पैर टूट गया है। उधर, थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...