बांका, मार्च 8 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी के कुछ लोगों ने शनिवार को एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्रों की भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से आहत पीड़िता थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगा गांव के ही संतोष दास, लालू दास, करण दास,रामजी दास सहित 10 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उक्त लोग हमेशा डायन कहकर प्रताड़ित करते रहते हैं। यदि घर के सदस्यों को सर्दी बुखार भी होता है तो गाली - गलौज करते रहते हैं। घटना के दिन राह चलते डायन कहकर टिप्पणी करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर बचाव करने पहुंचे दो पुत्र की लाठी से सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह बचाया गय...