बांका, मार्च 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिटाई के दौरान दबंगों ने महिला का दांत तोड़ दिया। पीड़ित महिला थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगाई। इस घटना में पीड़िता ने जोगिनी गांव के मोहम्मद मोकिम, मोहम्मद चानो सहित अन्य के खिलाफ थाना में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।बताया कि उक्त लोग सरेराह हमेशा डायन बताकर प्रताड़ित करते रहते हैं। घर के बच्चों को भी यदि सर्दी जुकाम हो जाए तो गाली - गलौज करते रहते हैं। रविवार को गाली-गलौज करने लगा तो विरोध करने पर मुंह पर पत्थर से मारकर चार दांत तोड़ दिया । बीच - बचाव करने पहुंचे पति तो उनकी भी पिटाई कर दी। क्षेत्र के कुछ गांवों में अंधविश्वास की लहर बह गई है। इसके एक दिन पहले भी एक महिला को डायन बताकर...