मोतिहारी, मार्च 15 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें उमा गिरि, ललन गिरि सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है। कहा है कि उक्त आरोपित लाठी, डंडे, लोहे के रॉड से लैस होकर उसके दरवाजा पर आए तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसपर डायन का आरोप लगाते हुए आरोपितों ने लोहे के रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। हल्ला पर उसे बचाने आई एक अन्य महिला को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बाद में आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...