मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव में अंधविश्वास और दबंगई का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। महज एक मामूली विवाद को बहाना बनाकर गांव के दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस बर्बरता में पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​अंधविश्वास का खूनी खेलः​पीडित गीता देवी और उनके पति कपिल सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग, जो अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, पिछले कई दिनों से गीता देवी को 'डायन' कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को विवाद तब बढ़ गया जब दबंगों ने सरेराह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बीजो सिंह, रघुनंदन सिंह, शिवचंद्र सिंह और मनेक्षण सिंह ने पूरे परिवार को घेर लिया।​...