देवघर, मई 25 -- रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किया गया । घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर परिवार में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान घर के कुछ सदस्य तथा अन्य लोगों ने उसे डायन कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में महिला पर हमला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज मारपीट में महिला को शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बा...