सासाराम, जनवरी 4 -- नौहट्टा। थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित सलमा गांव के कामेश्वरी देवी ने अपने ही गांव के बैजनाथ उरांव, चंदन उरांव, कुंती देवी, धर्मेंद्र उरांव पर डायन बता प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि यह सभी चार लोगों द्वारा अक्सर डायन कह कर मारपीट किया जाता है व जान से मारने की धमकी दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...