गोड्डा, मई 10 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के एक गांव में अंधविश्वास और कुप्रथा का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। रविवार की सुबह गांव की एक महिला को डायन बताकर कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि परिजन और ग्रामीण उसे आनन फानन में इलाज के लिए राजाभीठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की स्थिति का परीक्षण करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर जाने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर के कई हिस्सों म...