भागलपुर, नवम्बर 22 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती थाना में मोहनपुर गोबिंदपुर की एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि गांव के तीन लोग डायन कहकर गाली गलौज करते है। मना करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया हैं। पुलिस आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...