दरभंगा, जून 24 -- बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलही गांव से एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 16 जुन की बताई जा रही है। इस संदर्भ में पीड़िता विजय महतो की पत्नी सुनीता देवी ने गांव के ही आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जॉच कर रही है, जांचोपरांत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- डायन कहकर किया प्रताड़ित यह भी पढ़ें- डायन बताकर महिला की पिटाई करने वाले को पुलिस ने दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...