रुद्रपुर, मार्च 15 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म में उत्तराखंड का लोक पर्व फूलदेई धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की कन्याओं ने परंपरानुसार विद्यालय की सभी कक्षाओं में जाकर देहली पूजन किया और विद्यालय को आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के समस्त अध्यापकों द्वारा छात्राओं का अपनी कक्षा में आने पर भव्य स्वागत किया गया व छात्राओं को भेंट स्वरुप गुड़, चावल दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में चैत्र मास की संक्रांति अर्थात पहले दिन से ही बसंत आगमन की खुशी में फूलों का त्योहार फूलदेई मनाया जाता है। यहां डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर श्री विक्टर आइवन,दिगंबर भट्ट, हरीश भट्ट,सुरेश ओली, मनीष ठाकुर, अशोक जोशी, ऊषा भट्ट, ...