रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म में आयोजित खेल वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस उमेश राठौर, नरेंद्र आर्य व विद्यालय प्रबंधन समिति ने किया बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में फिश रेस, कलेक्ट द बॉल, 100, 200 मीटर दौड़, टग ऑफ़ वॉर, आइस क्रीम रेस, रैबिट रेस, ऑक्टोपस रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेता प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र वह मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, हरीश भट्ट, सुरेश ओली, दिगंबर भट्ट, अ...