रुद्रपुर, मई 11 -- खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म में मातृ दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मातृशक्ति व विद्यालय प्रबंधन समिति ने किया। विद्यालय के नन्हे सभी बच्चों ने उपस्थित माताओं के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में माताओं के लिए विद्यालय द्वारा गायन, कला, कुकिंग विदाउट फायर, सुलेख के साथ-साथ अनेक खेल आयोजित किए गए थे। क्रिएटिव मदर में मीनाक्षी, वर्किंग वंडर मदर किरन वर्मा, सुपर एक्टिव मदर शांति देवी, टैलेंटेड मदर भावना वर्मा, इंस्पायरिंग मदर शोभा भट्ट को चुना गया। वहीं आयोजित प्रतियोगिताओं में कुकिंग विदाउट फ्लेम में प्रथम स्थान किरन वर्मा ,द्वितीय स्थान अमनदीप कौर, तृतीय स्थान हेमा चंद, सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम पांडेय, द्वितीय स्थान ...