डायनेस्टी गुरुकुल की तीन छात्राओं ने एथलेटिक्स मीट में जीते पदक
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी की छात्राओं ने मेरठ यूपी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। विद्यालय की छात्रा दिव्या कापड़ी ने हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दीया भाट ने हाई जंप में रजत पदक हासिल किया, जबकि ज्योति जोशी ने जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। तीनों खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 अक्तूबर से पटियाला (पंजाब) में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- क्लस्टर स्टेट गेम में खेकड़ा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.