आगरा, मई 10 -- डायनेमिक चैस स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आगरा सहित प्रदेश के कई जनपदों के खिलाड़ियों ने 22 अप्रैल से 9 मई तक सीतापुर में हुई यूपी स्टेट शतरंज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विभिन्न आयुवर्ग में स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। स्कूल के संस्थापक संजय दुबे ने बताया कि आगरा के आदर्श सारस्वत ने अंडर-19 ओपन में तीसरा स्थान, आर्द्रिता मिश्रा अंडर-13 में उपविजेता तथा अंडर-15 में चौथे स्थान पर रहकर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। स्कूल की प्रशिक्षु वाराणसी की समृद्धि तिवारी अंडर-17 में चैंपियन व अंडर 19 में उपविजेता बनीं। प्रयागराज की संस्कृति यादव अंडर-11 में चैंपियन बनीं। प्रयागराज के इस्माइल सिद्दीकी ने अंडर 11, वाराणसी की परीक्षिता दुबे ने अंडर-9 व अंडर 11, लखनऊ की पार्णिका गुप्ता...