आरा, अप्रैल 29 -- आरा। शहर के कतीरा स्थित डायनामिक कम्प्यूटर्स में संचालित बीसीए एवं बीबीए पाठ्यक्रम के सत्र 2023-26 के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप ट्रेनिंग हेतु एआईइएलआईटी भेजा गया। संस्था के निदेशक एन. के. निखिल ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यहां तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम एमएमएचएपी यूनिवर्सिटी पटना संचालित करती है। संस्था के शिक्षकों ने इस ट्रेनिंग की सराहना करते हुए अपनी भागीदारी के लिए संस्था के निदेशक एनके निखिल को बधाई दी। निदेशक ने बताया कि इंटर्नशिप ट्रेनिंग हर वोकेशनल कोर्स के छात्र- छात्राओं को करना अनिवार्य होता है, ताकि उनको आगे अपने कॅरियर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...