हाथरस, मार्च 12 -- हाथरस। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता के विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी देते बताया गया कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 'अधिकार, न्याय, कार्यवाई, सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए" विषय के तहत मना रहा है। यह दिवस महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने और विश्व स्तर पर लैंगिक समानता की दिशा में तेजी लाने के लिए कार्यक्रम और चर्चाऐं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और नागरिक समाज को एक साथ ल...