गुड़गांव, जुलाई 31 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में खाली पड़े पदों को ट्रांसफर के आधार पर भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक प्रिंसिपल और पीजीटी शिक्षक तीन अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, लिए जा रहे ऑनलाइन आवेदनआवेदन की पात्रता शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी स्कूलों के नियमित प्रिंसिपल और लेक्चरर ही इन पदों के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा और एक शिक्षक केवल एक ही स्टेशन के लिए आवेदन कर सकेगा। आवेदकों को सर्विस प्रोफाइल का प्रिंटआउट लगाना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे गुरुग्राम के 50 खिल...