गोरखपुर, दिसम्बर 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त रिटायर्ड आईएएस प्रभात कुमार की प्रेरणा और जिला मुख्य आयुक्त पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह के निर्देशन में शनिवार को बेसिक शिक्षा के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का एक दिवसीय बिगनर्स कोर्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के विवेकानंद सभागार में हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए डायट प्राचार्य डॉ. अभिषेक पांडे ने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को इन गतिविधियों से जोड़ें। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने समाज में व्याप्त...