बस्ती, दिसम्बर 13 -- बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जनपदस्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डायट प्राचार्य संजय शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉकों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विक्रमजोत ब्लॉक के हरीश कुमार प्रथम स्थान मिला। वहीं महिला वर्ग में साऊँघाट ब्लॉक की पूनम चौधरी और निवेदिता श्रीवास्तव को प्रथम स्थान हासिल किया। योग प्रतियोगिता के मूल्यांकन टीम में डॉ. नवीन सिंह, धुव्र चंद यादव, संध्या त्रिपाठी, शशि आदि शामिल रहीं। डायट प्राचार्य संजय शुक्ल ने बताया योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए है, जो शरीर को लचीला, मजबूत और स्वस्थ बनाता है, तनाव, चिंता कम करता है, एकाग्रता बढ़ाता है। इस दौरान डॉ़ गोविन्द प्रसाद, डॉ़ रविनाथ, कल्याण पांडेय, अलीउद्दीन खान, कुलदीप चौधर...