रुडकी, जनवरी 23 -- रुड़की। डायट में सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली तथा समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ. आनंद भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष रविंद्र राणा रहे। इसका शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट टिहरी गढ़वाल की बालिकाओं ने लोकगीतों से किया। प्रवक्ता अनिल धीमान ने भारतीय ज्ञान परंपराओं को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथिने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और उसे सम्मान व प्रोत्साहन देकर बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने वसंत पंचमी पर मिशन ज्ञान गंगा के तहत सुलभ शिक्षा का आभासी पायलट प्रकल्प शुरू होने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...