चम्पावत, दिसम्बर 20 -- लोहाघाट। डायट लोहाघाट में चार दिवसीय बाल केंद्रित आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 26 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर और डायट के प्रभारी प्राचार्य डा. दिनेश खेतवाल ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और लाभ को स्कूली बच्चों तक पहुंचाएं, ताकि वे आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहें। यातायात प्रभारी हयात सिंह ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस मौके पर कृष्ण चंद्र ऐरी, हयात सिंह तड़ागी, दिनेश सिंह ढेक, विनोद प्रकाश जोशी, दीपक माहरा, संजय कुमार, गंगाधर पंत, चंद्रकला गहतोड़ी, चंद्रकला सहित अन्य लो...