नैनीताल, अगस्त 19 -- भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल की कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षकों के लिए प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, जिले की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने और प्रशिक्षणों के प्रभाव का आकलन करने पर चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हल्द्वानी, रामनगर में आदर्श पुस्तकालय स्थापित करने को कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया। समिति ने डायट नैनीताल के वर्ष 2026-27 के कार्यक्रमों को भी मंजूरी दी। यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी रंजीत सिंह नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) पुष्कर लाल टम्टा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...