डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी
चम्पावत, सितम्बर 27 -- लोहाघाट। डायट लोहाघाट के प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर डाइट के सहकर्मियों, शिक्षाविदों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य जजसाक्षात्कार में नीपा, नई दिल्ली के बाह्य परीक्षक प्रो. पीके मिश्रा ऑनलाइन शामिल हुए। दीपक सोराड़ी ने अपना शोधकार्य उत्तराखंड राज्य में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध शिक्षा शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर देवकी सिरोला के निर्देशन में किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.