सहारनपुर, जून 6 -- चिलकाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटनी में ईसीसीई संसाधन केंद्र का उद्घाटन किया गया। उपप्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्राथमिक शिक्षकों के लिए मॉडल के रूप में कार्य करेगा। उद्घाटन के बाद केंद्र का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय पटनी नंबर-1 और प्राथमिक विद्यालय पटनी नंबर-2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा डीएलएड 2024 व 2025 बैच के प्रशिक्षु शामिल हुए। कपिल दुआ और सरफराज आलम ने ईसीसीई संसाधन केंद्र व लर्निंग कॉर्नर की जानकारी दी। डॉ. शगुफ्ता यासमीन ने आगामी 12 सप्ताह की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- डीएवी के एनसीसी कैडेटों ने चलाया पौधरोपण अभियान विश्व पर्...