कटिहार, जुलाई 20 -- समेली ,एक संवाददाता महात्मा गांधी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), टीकापट्टी में जिला स्तरीय टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार के शिक्षकों के फेसबुक मंच 'दि बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)' की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं प्रमंडल के नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह की थीम 'मेरा मोबाइल, मेरी शिक्षा' रही। इसमें बेकार घरेलू सामान से बच्चों के लिए कम लागत की उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार करने (कबाड़ से जुगाड़) और डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई को रोचक व प्रभावी बनाने वाले शिक्षकों के नवाचारों को विशेष पहचान दी गई।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मो. हाशिम तथा डायट के व्याख्याता संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- नवाचारी शिक्षण कार्य के लिए प...