गुमला, फरवरी 16 -- गुमला संवाददाता। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय गुमला के तत्वावधान में सोमवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट)में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजेंद्र मध्य विद्यालय गुमला के कक्षा षष्ठ से आठवीं के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी व बेकार पड़ी वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी मॉडल,सजावटी सामग्री तथा शैक्षणिक उपकरण तैयार कर अपनी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का परिचय दिया। प्रस्तुत कृतियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, उपयोगिता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.