बरेली, अप्रैल 28 -- तहसीलदार की जांच में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) के 16 आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा पाया गया है। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। डीएम का आदेश मिलते ही अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। फरीदपुर के जिला एवं शिक्षा परिषद् संस्थान के सरकारी आवासों पर कई सालों से बाहरी लोग कब्जा जमाए हुए थे।बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने डायट के आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उन्होंने डायट में रह रही कस्तूरबा की छात्रावास की बच्चियों का बाहरी लोगों से खतरा बताया। डीएम ने डायट प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद उन्होंने फरीदपुर एसडीएम को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने तहसीलदार के निर्देशन में जांच कमेटी गठित की। मंगलवार को तहसील...