नई दिल्ली, अगस्त 11 -- डायट करने वाले हर दिन एक जैसा खाना ही खाते हैं। जो लोग वजन कम करने के लिए डायट फॉलो कर रहे होते हैं वह कम मसाले वाली चीजें खाते हैं। तो हर दिन एक सा खाना खाकर बोरियत हो सकती है। ऐसे में कुछ टेस्टी और डिफरेंट खाना है तो आप क्रिस्पी गलौटी कबाब बना सकते हैं। ये स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं और प्रोटीन से भी भरपूर हैं। यहां सीखिए क्रिस्पी गलौटी कबाब बनाने का तरीका और इसके साथ सर्व होने वाली ड्रेसिंग कैसे बनाएं। क्रिस्पी गलौटी कबाब बनाने की सामग्रीकबाब के लिए - 1 कप सोया चंक्स - आधी लौकी -1/4 कप चना दाल (भिगोई हुई) -3-4 बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन - 6-7 लहसुन की कलियां -आधा इंच अदरक - 2-3 हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच सौंफ - खड़े मसाले-तेजपत्ता, लौंग और काली मिर्च -नमक स्वादानुसार -1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी - मुट्ठी भर ताजा हरा धन...