बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। जिले के परसरामपुर थाने में तैनात एसएसआई अजय कुमार गोंड की मौत मामले में डायटम रिपोर्ट आ गई है। इसके अनुसार उनकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। एसएसआई अजय कुमार गोंड पांच फरवरी की शाम ड्यूटी के दौरान परशुरामपुर थाने से निकले थे। अगले दिन छह फरवरी को उनकी बाइक बस्ती में कुआनो नदी के किनारे मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने तीन दिनों तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गत आठ फरवरी की शाम अयोध्या जनपद के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के तिघुरा माझा गांव में सरयू नदी में एक शव मिला। पुलिस ने उसकी पहचान अजय गोंड के रूप में की। डीआईजी संजीव त्यागी ने पुष्टि की कि डायटम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना पाया गया है। डीआईजी संजीव त्यागी ने यह भी बताया कि कुछ मछुआरों ने बयान दिया है कि उन्होंने दरोगा को नदी में क...