देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सलेमपुर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। वहां पर एक्सरे कराने को मरीज आये थे। विभाग में पंजीकरण होने के बाद भी मौके पर रेडियोलाजिस्ट व पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। टीम ने मशीन को सील कर संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा.अश्वनी पाण्डेय व सीएमओ आफिस में क्लीनिक के वरिष्ठ सहायक अरूण शाही की टीम ने रविवार की दोपहर में समलेमपुर के हरैया मझौली रोड स्थित प्रताप स्कैन व डाग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। सेंटर पर साजिद अंसारी नामक मरीज एक्सरे कराने आये थे। लेकिन जांच-पड़ताल के दौरान सेंटर का सीएमओ आफिस में पंजीकरण पाया गया, लेकिन मौके पर रेडियोलाजिस्ट व कोई पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा...