चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। बनीगांव-फोर्ती मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीण योगेश बगौली ने बताया कि मार्ग में डामरीकरण की मांग वर्षों से की जा रही थी। जिसमें इस बार जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेकर डामरीकरण का कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा दैनिक जीवन में काफी सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...