पिथौरागढ़, जून 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। लछैर क्षेत्र में डामर मशीन के नीचे हाथ आने से एक युवक की उंगली कट गई है। जानकारी के अनुसार अश्वत शुक्रवार सुबह डामर मशीन में कुछ काम कर रहा था। काम करने के दौरान युवक का दाहिनी हाथ अचानक डामर मशीन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की उंगली कट गई। घटना के बाद युवक जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने युवक का उपचार कर उसे घर भेज दिया है। यह भी पढ़ें- डामर मशीन के चपेट में आने से अंगुली कटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...