वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। डाफी उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए यहां 10 एवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगा है। उसे ऊर्जीकृत भी कर दिया गया। अब डाफी उपकेंद्र से जुड़े सामनेघाट, गड़वाघाट, तारानगर और छित्तूपुर के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा। एक्सईएन सौरभ पांडेय ने दावा किया कि अब डाफी उपकेन्द्र से ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। उपकेंद्र में पहले से तीन पावर ट्रांसफार्मर लगे थे। लोड को देखते हुए नए पॉवर ट्रांसफार्मर की जरूरत महसूस की जा रही थी। वह आरडीएसएस योजना में मिल गया। यह भी पढ़ें- डाफी उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए यहां 10 एवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लग...