कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। पश्चिम बंगाल के डानकुनी से आनंद विहार और प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल के बीच यह ट्रेनें चलेंगी। गुरुवार से रिजर्वेशन होंगे। ट्रेन नंबर 03009/03010 डानकुनी से नौ, 16, 30 मई, 06, 13, 20, 27 जून को शनिवार तो आनंद विहार टर्मिनल से दस, 17, 31 मई, सात, 14, 21, 28 जून रविवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 02417/02418 प्रयागराज से एक से 31 मई तक और दादरी से दो मई से एक जून तक चलेगी। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी डानकुनी स्पेशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...