रुडकी, अप्रैल 3 -- बुग्गावाला क्षेत्र के डांडा-बनवाला मार्ग की बेहद खराब हो चुकी है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द ही सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह मार्ग डांडा और बनवाला गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र और छोटे-बड़े वाहन चलते हैं। लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि चार पहिया वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सचिन सैनी, सोनू सैनी, चंचल चौहान और सुरेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चल...