रामगढ़, मई 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को गिद्दी दुर्गा मंडप में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मंडल पदाधिकारी के उपस्थिति में बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदीप प्रसाद ने की। जबकि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम पांडेय, प्रखंड महामंत्री बृजकिशोर पाठक, बिहारी प्रजापति, राजू रंजन तिवारी, गिरजा सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, चंदन सिंह, खेमलाल यादव, श्वेता प्रकाश, ईश्वर गंझू सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...