रामगढ़, फरवरी 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के तीन केंद्रों में मंगलवार को जैक संचालित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हुई। एएनएस प्लस टू उच्च विद्यालय रेलीगढ़ा में, एसवीएम गिद्दी बस्ती और राजकीय मध्य विद्यालय गिद्दी सी परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को आईटीएस, टीएचए, एचसी, टीएचओ के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एएनएस प्लस टू उच्च रेलीगढ़ा विद्यालय में प्रथम पाली में मैट्रिक के 36 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में इंटर के 21 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं एसवीएम गिद्दी बस्ती में प्रथम पाली में मैट्रिक के और द्वितीय पाली में इंटर के 104 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि राजकीय मध्य विद्यालय गिद्दी सी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में मैट्रिक के 65 और द्वितीय पाली में इंटर के 70 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इधर म...