देहरादून, जुलाई 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विशाल गुप्ता ने बुधवार को डाट काली मंदिर से भारतीय जनता पार्टी 'समरसता संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मां डाट मंदिर जाकर मां काली और मंदिर के महंतश्री का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई से 20 फ़रवरी सात महीनों तक चलने वाला अभियान है। जिसमें संत गुरु रविदास के समानता, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ यह भी पढ़ें- भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान यह भी पढ़ें- गुरू रविदास के 650 व...