सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली मंदिर पहुंचकर बालिकाओं की प्रस्तुति देखी और उनका हौसला बढ़ाया। पाइनवुड स्कूल की छात्राओं ने मंदिर परिसर में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने प्रधानमंत्री को गहराई से प्रभावित कर दिया। पीएम मोदी डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसी दौरान पाइनवुड स्कूल की छात्राओं ने मंदिर परिसर में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र प्रस्तुत किया। छात्राओं की सुंदर और शक्तिशाली प्रस्तुति ने पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी देर तक वहीं खड़े रहे और छात्राओं की प्रस्तुति को ध्यान से देखते रहे। प्रस्तुति समाप्त होने पर उन्होंने ताली बजाकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- मेगा रोड शो से पीएम मोदी ने जीता दिल छात्...