देहरादून, अप्रैल 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दून दौरे के दौरान आम भक्त 12 अप्रैल की सायं से 14 अप्रैल की दोपहर तक मां डाट काली मंदिर के दर्शन पूजा अर्चना नहीं कर पाएंगे। प्रधानमंत्री के मंदिर में पूजा के लिए आगमन के चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर समिति ने सामान्य भक्तों से मंदिर समिति ने ये अपील की है। प्रधानमंत्री के मंदिर आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को एक आवश्यक बैठक मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी एवं संयम गोस्वामी ने की। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल, सेवादार गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दून आगमन का कार्यक्रम 14 अप्रैल को प्रस्तावित है। जिसमें कि प्रधानमंत्री मां डाट वाली मनोकामना ...