कटिहार, जून 30 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा के सभागार में मंगलवार को डाटा की गुणवत्ता, शुद्धिकरण, सुदृढ़ीकरण को लेकर एएनएम के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आंकड़ों का सही, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संकलन सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण के दौरान इनसिया फाउंडेशन प्रशिक्षक जीतेश झा ने एएनएम को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित डाटा के सही संधारण, रिपोर्टिंग एवं ऑनलाइन प्रविष्टि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सटीक डाटा के आधार पर ही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और बेहतर कार्ययोजना तैयार की जा सकती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप ...