मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में शाम ढलते ही स्मैकियों का आतंक बढ़ जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक विभाग के डाटा ऑपरेटर रोहित कुमार से बुधवार की देर शाम स्मैकियों से स्कूटी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह कांटी थाना के शुभंकरपुर के रहने वाला है। भूकंप से संबंधित मॉकड्रिल का अभ्यास कर शाम सात बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान पताही के नारायणपुर चौर के समीप कुछ स्मैकियों ने उसकी स्कूटी छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। स्थानीय लोगों के आने पर सभी भागे। प्रभारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.