रांची, अगस्त 8 -- रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डाटा एंट्री ऑपरेटर और हाउस कीपर संवर्ग के वेतन में बढ़ोतरी की मांग की है। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा कि जेएसएलपीएस द्वारा जारी वेतन वृद्धि आदेश में 10-15 वर्षों से कार्यरत इन कर्मचारियों को वंचित रखा गया है। कहा, इस भेदभावपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...