सोनभद्र, मार्च 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के सीएमओ कार्यालय में तैनात एक संविदा डाटा इंट्री ऑपरेटर पीएनडीटी चंचल यादव को मिर्जापुर एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक महिला से अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस जारी कराने के नाम पर अवैध धन की मांग की थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। मिर्जापुर जिले की पीलीकोठी निवासी शिकायतकर्ता महिला मीरा देवी ने मिर्जापुर एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर डाटा एंट्री ऑपरेटर की तरफ से अल्ट्रासाउंड लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि मधुपुर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए आवेदन किया है। उसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपरेटर ने 50 हजार...