सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास बुधवार की दोपहर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए सीएमओ कार्यालय के संविदा डाटा इंट्री ऑपरेटर चंचल यादव प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन की विस्तृत कार्रवाई और जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर कुल 1.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता मिर्जापुर जिले की पीलीकोठी निवासी मीरा देवी ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी मधुपुर क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के लिए 27 नवंबर को आनइालन आवेदन किया था, जिसके बाद सीएमओ कार्यालय में तैनात डाटा ऑपरेटर चंचल यादव ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 1.50 लाख रुपये की मांग की। काफी अनुनय-विनय और बातचीत के बाद 50 हजार रुपये पहली किस्त तय हुई।...